
सारांश




गर्भावस्था के दौरान आप हर चीज़ नहीं खा सकती हैं. चाहे आपको कोई परेशानी होती है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आपका डॉक्टर आपको कुछ ऐसी वस्तुएं खाने-पीने के लिए जरूर मना करेगा जिनमें ऐसे पदार्थ शामिल हों जो आपके या आपके बढ़ते भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इन खाद्य पदार्थों को इसलिए हानिकारक माना जाता है क्योंकि ऐसे पदार्थ गर्भपात, भारी रक्तस्राव, पेट में दर्द और समयपूर्व प्रसव जैसी परेशानियों का कारण बन सकते हैं. इसलिए, यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको चीज़े थोड़ा सोच समझ कर खानी चाहिए और उन खाद्य पदार्थों से जरूर बचना चाहिए जो आपके ऑब्सटेट्रिक्स/गायनाकोलॉजिस्ट द्वारा वर्जित हैं.
हमारी चर्चा का विषय ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है: अखरोट, गर्भावस्था के दौरान अखरोट का सेवन करने की सुरक्षा और जोखिमों को लेकर बहुत भ्रम है, और इसलिए हम यहाँ उनके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे.
हम सभी जानते हैं कि अखरोट ओमेगा फैटी एसिड और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. लेकिन ऐसा क्या है अखरोट में जो गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से यह हानिकारक साबित हो सकते हैं, या यह सिर्फ एक मिथक है? आइए इस पर चर्चा करते हैं.
वॉलनट, जिसे हिंदी में अखरोट नाम से भी जाना जाता है, गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है. इसकी अनोखी पोषण सामग्री भ्रूण के सम्पूर्ण विकास में बहुत मदद करती है. डॉक्टर आमतौर पर गर्भवती महिलाओं के नियमित आहार में कुछ अखरोट शामिल करने की सलाह देते हैं.
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाना (eating walnuts during pregnancy) मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है. और मजे की बात यह है कि इसे अलग-अलग तरीकों से आसानी से खाया जा सकता है, आप चाहें तो इसे कच्चा चबाकर या इसकी स्मूदी, ग्रेनोला बार, और कई रेसिपी बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं.
अपने आहार में इस खाद्य पदार्थ को शामिल करने से पहले, गर्भावस्था में अखरोट खाने के फायदों (benefits of eating walnuts during pregnancy) को जानना आवश्यक है.
गर्भावस्था के दौरान अखरोट के महत्वपूर्ण फायदों में से एक ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड की उच्च मात्रा भी है. ये माँ के हृदय स्वास्थ्य और भ्रूण के तंत्रिका विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. उदाहरण के लिए, यह भ्रूण मस्तिष्क के मेनिन्जेस के विकास को बढ़ावा देता है, तंत्रिका विकास में सुधार करता है.
जिंक और मैग्नीशियम से लेकर कॉपर तक, अखरोट कई खनिजों से भरपूर हैं जो गर्भवती महिलाओं और बढ़ते भ्रूण के लिए फायदेमंद साबित हो चुके हैं. इसमें मौजूद खनिजों के संदर्भ में गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने के कुछ लाभ (Some benefits of eating walnuts during pregnancy) निम्नलिखित हैं:
अखरोट में उच्च मात्रा में कॉपर पाया जाता है जो भ्रूण में उचित मस्तिष्क के विकास और वृद्धि में मदद करता है.
कॉपर भ्रूण में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को भी बढ़ावा देता है.
जिंक भी गर्भवती महिलाओं में संक्रमण की संभावना को कम करता है. जिससे समय से पहले प्रसव की संभावना से बचा जा सकता है, खासकर तीसरी तिमाही के दौरान.
अखरोट में विटामिन ई या टोकोफेरॉल की मात्रा अधिक होने के कारण इसे गर्भावस्था के समय खाना अच्छा रहता है. विटामिन ई को सबसे प्रभावी एंटीऑक्सिडेंट में से एक माना जाता है जो मां और भ्रूण दोनों के टिश्यू में ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करता है. यह भ्रूण के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करते हुए शरीर में किसी भी म्यूटेशन या कैंसर के विकास को रोकता है.
गर्भवती महिलाओं को अक्सर कब्ज, सूजन, गैस्ट्राइटिस और आईबीएस (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि ज्यादातर डॉक्टर फाइबर का सेवन बढ़ाने की सलाह देते हैं, खासकर दूसरी तिमाही के मध्य से. सौभाग्यवश, अखरोट में फाइबर उच्च मात्रा में होता है, यही वजह है कि उन्हें अक्सर महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है. फाइबर बड़ी आंत के माध्यम से सही से मल त्याग में मदद करता है और सूजन और कब्ज से राहत दिलाता है.
अखरोट में मौजूद ओमेगा फैटी एसिड अखरोट को महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद बनाता है. यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और एचडीएल एकाग्रता को बढ़ाता है. नतीजा यह निकलता है कि गर्भवती महिलाओं का हृदय स्वास्थ्य काफी अच्छे स्तर पर बना रहता है.
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे गर्भावस्था के दौरान अखरोट का सेवन किया जा सकता है. लेकिन यदि कोई सप्लीमेंट के रूप में बिना किसी चीज के मिलाये अखरोट को कच्चा खाना पसंद नहीं करता है, तो निम्नलिखित तरीके अखरोट को गर्भावस्था के आहार में आसानी से शामिल करने में मदद कर सकते हैं:
अखरोट की गिरी को चिया सीड्स, केला और शहद के साथ स्मूदी में मिलाया जा सकता है.
कटे हुए अखरोट को घर के बने ग्रेनोला बार में मिलाया जा सकता है.
यह चुकंदर या ग्रीन योगहर्ट पुडिंग में मिलाकर खाने के लिए भी बहुत बढ़िया है.
अखरोट से दूध निकालकर इसे बेक की हुई वस्तुओं में भी मिलाया जा सकता है.
खाना पकाने के लिए नियमित वनस्पति तेल के रूप में अखरोट का तेल एक बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है.
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से कोई खास नुकसान नहीं होता है. फिर भी, किसी भी चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना ज्यादा बेहतर है और इसलिए अखरोट का भी संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए. साथ ही अगर महिला को पहले से ही अखरोट से एलर्जी हो तो भी अखरोट से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा, अगर अखरोट का सेवन करने से पेट में दर्द या चकत्ते हो जाते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह ली जानी चाहिए.
निष्कर्ष (conclusion)
इस लेख में गर्भावस्था के दौरान अखरोट (walnuts during pregnancy) के सेवन के फायदे और संभावित नुकसान के बारे में बताया गया है. अगर गर्भवती महिलाओं को पहले से ही कोई एलर्जी ना हो तो उन्हें अखरोट से कोई नुकसान नहीं होता है. फिर भी, इसके स्वास्थ्य लाभों को लेने के लिए माँ और भ्रूण दोनों के लिए ही पोषक तत्वों से भरपूर इस अखरोट का संतुलित मात्रा में सेवन करना सबसे अच्छा है. अखरोट में पोषक तत्व होते हैं जो भ्रूण के उचित विकास, विशेष रूप से तंत्रिका विकास, और मां के पाचन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं.
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में चेरी: फायदे और साइड इफेक्ट्स
इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में मशरूमः प्रकार, फायदे और रिस्क
इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में ब्राउन राइस: फायदे और सावधानी
अखरोट जैसे सुपरफूड्स के साथ-साथ ये प्रेगनेंसी सप्लीमेंट्स आपके और शिशु के संपूर्ण विकास में मदद करेंगे.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress




MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest




Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |